Entertainment: एविएशन कंपनी ने Bollywood Actress Nora Fatehi के खिलाफ मानहानि का किया केस
3 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा
चंडीगढ़, 8 सितंबर (विश्व वार्ता) Entertainment – एविएशन कंपनी ड्यून्स एविएशन ने Bollywood Actress Nora Fatehi के खिलाफ गांधीनगर कोर्ट में 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा के ‘अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना’ कमेंट्स से उसकी रेप्युटेशन और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है।
केस के मुताबिक, नोरा ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरते समय सेसना साइटेशन CJ2 एयरक्राफ्ट के अंदर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने एयरक्राफ्ट को ‘छोटा’, ‘खिलौना’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था। ड्यून्स एविएशन का दावा है कि नोरा के बयानों की वजह से उसकी कुछ बुकिंग कैंसिल हो गईं और उसके बिजनेस पर बुरा असर पड़ा।
कंपनी ने नोरा से पब्लिक में सफाई देने और माफी मांगने और सोशल मीडिया से एयरक्राफ्ट से जुड़े सभी कथित आपत्तिजनक बयानों और कंटेंट को हटाने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की कोर्ट में होगी। कंपनी ने कहा है कि नोरा की सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग होने की वजह से उनके कमेंट्स से कंपनी की रेप्युटेशन पर असर पड़ा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























