लिवर कैंसर से जूझ रहीं हैं टीवी की मशहूर Actress Deepika Kakkar
दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के दूसरे स्टेज का पता चला है। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।
दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मंगलवार की देर रात करीब 10.30 में दीपिका ककक्ड़ ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दीपिका ने बताया कि वह स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उनके लीवर में जो टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर निकला था, वह असल में कैंसर है, और दूसरे स्टेज पर है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वो उनके लिए प्रार्थना करें।
दीपिका कक्कड़ ने लिखा- ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत दुख और दर्द भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था, तो अस्पताल गए। फिर पता चला कि लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। इसकी जांच की गई तो अब पता चला है कि यह सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है।’























