
तिहाड़ जेल में सजा काट रहे Actor Rajpal Yadav को मिला Sonu Sood’s का समर्थन
सोनू सूद ने कहा ‘जब कोई अपना कठिन दौर से गुजर रहा हो तो..
चंडीगढ, 10 फरवरी,(विश्ववार्ता) तिहाड़ जेल में सजा काट रहे Actor Rajpal Yadav को अब सोनू सूद का समर्थन मिला है फेमस एक्टर राजपाल यादव अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हैं और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी भी बयां की थी।
उनका ये स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस मुश्किल दौर के बीच एक्टर सोनू सूद उन्हें सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं और साथ ही उन्होंने वादा किया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अभी ही बदले में उन्हें साइनिंग अमाउंट दे देंगे।
सोनू सूद खुद को राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कलाकारों से रिक्वेस्ट की कि वो भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल को सपोर्ट करें। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘राजपाल यादव टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है। कभी-कभी जीवन हमारे साथ अन्याय कर बैठता है। इसकी वजह प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि वक्त की मार होती है। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि ये हम सभी निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एक साथ खड़े होने का समय है।’ Actor Rajpal Yadav
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























