
साउथ सिनेमा के Actor Allu Arjun ने अपने छोटे भाई अल्लू सिरीश को दी सगाई की बधाई
एक्स पर सगाई की फोटो की शेयर
चंडीगढ़, 2 नवंबर, (विश्व वार्ता) साउथ सिनेमा के एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और अभिनेता अल्लू सिरीश की सगाई हो गई है। जश्न के माहौल के बीच अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को सगाई की बधाई दी है और सगाई की प्यारी फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है फोटो शेयर कर लिखा, “घर पर भव्य जश्न शुरू, परिवार में एक नया सदस्य! हम इस खुशी के पल का कब से इंतज़ार कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई, अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका आपका हार्दिक स्वागत है।
Actor Allu Arjun
आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत नई शुरुआत की शुभकामनाएं!” फैंस भी पोस्ट पर एक्टर के भाई को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।। Actor Allu Arjun
नयनिका हैदराबाद के व्यापारी परिवार से आती हैं। उनका लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से कोई नाता नहीं है। अल्लू परिवार की होने वाली बहू नयनिका की शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को डेट करते हुए कम ही समय हुआ है, लेकिन कपल ने जल्द ही रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी करने का फैसला लिया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की तरह उनके छोटे भाई सिरीश भी दक्षिण भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। उन्होंने 2013 में आई तेलुगू फिल्म ‘गौरवम’ से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। Actor Allu Arjun
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















