‘पंचायत’ एक्टर आसिफ खान को 34 की उम्र में हार्ट अटैक
लिखा-अब मैं ठीक हो रहा हूँ और काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ।”
जिंदगी बहुत छोटी है, सब कुछ एक पल में बदल सकता है-
आसिफ खान
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पाताल लोक, मिर्जापुर और पंचायत में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध 34 वर्षीय अभिनेता आसिफ खान को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए और हृदय स्वास्थ्य के बारे में नई चर्चा शुरू हो गई, खासकर युवा भारतीयों के बीच।
उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूँ जिनके लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं ठीक हो रहा हूँ और काफी बेहतर महसूस कर रहा हूँ।”
हालांकि, अभी तक एक्टर आसिफ खान की तरफ से हार्ट अटैक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आसिफ खान ने यह जरूर बताया है कि, ”मुझे स्वास्थ्य समस्या होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह खुशी की बात है कि मेरी हालत में सुधार हो रहा है। धीरे-धीरे मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत जल्दी वापस आऊंगा। तब तक मुझे अपनी दुआओं और खयालों में रखने के लिए धन्यवाद।”
बताया जाता है कि, पंचायत एक्टर आसिफ खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं और स्टेबल हैं। इलाज के दौरान आसिफ खान ने मंगलवार को इंस्टा पर एक बेहद इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। आसिफ खान का यह मैसेज ज़िंदगी को लेकर है और ये इशारा करता है कि वह जिंदगी और मौत के फांसले में कुछ ही दूरी पर थे।
आसिफ ने इंस्टाग्राम पर अस्पातल से मैसेज करते हुए लिखा, ”पिछले 36 घंटो से यह सब देखने के बाद मुझे ये एहसास हुआ, जिंदगी बहुत छोटी है, एक भी दिन को हल्के में मत लीजिए, सब कुछ एक पल में बदल सकता है, आपके पास जितना भी है और जो कुछ भी आप हैं उसके लिए हमेशा आभारी रहें, याद रखें कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है और हमेशा उनकी कद्र करें, जिंदगी एक तोहफा है और हमें इसके लिए धन्य रहना चाहिए”॥
आसिफ ने पंचायत के अलावा मिर्जापुर, पाताल लोक जैसी कई वेब सीरीज़ और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। पंचायत में तो उन्होंने दामाद जी के रोल में कमाल ही कर दिया। दामाद की ऐसी ठसक दिखाई कि लोग इस किरदार से जुड़ गए। पंचायत में सचिव जी की चक्का वाली कुर्सी ले जाने वाले आसिफ के सीन को खूब पसंद किया गया था। इस सीजन में उनके गजब बेइज्जती वाला सीन जमकर वायरल हुआ था। इस पर लाखों मीम बने थे।
वहीं आसिफ खान पंचायत के तीसरे सीजन में भी दिखे थे, जब वह विधायक का घोड़ा खरीदकर गांव वालों के चहेते बन जाते हैं। पंचायत में बतौर दामाद आसिफ खान का पारा बेहद हाई रहता है। खासकर पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी से खूब टकराव देखने को मिलता है। फुलेरा दामाद की डायलॉगबाजी भी गज़ब की है।























