Accident News: Rajasthan में तडक़े भीषण सडक़ हादसे के बाद मची चीख पुकार
10 से ज्यादा लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 13 अगस्त: (विश्ववार्ता) Rajasthan के dausa में भीषण सड़क हादसे की खबर है। road-accident में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात करीब तीन बजे हुआ।
हादसे में काफी लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें कि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार थे, जिसकी ट्रक से टक्कर हो गई। दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बापी के पास हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है और 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, यह हादसा एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुआ है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























