Priyanka Chopra के साथ हुआ बड़ा हादसा
जानिए कैसे बाल-बाल बचीं देसी गर्ल
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एक्शन हीरो हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म Heads of State की शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे उनकी आंख तक जा सकती थी।
जिमी फॉलन के पॉपुलर टॉक शो में फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने इस चौंकाने वाले हादसे का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान कैमरे का कोना उनकी आईब्रो से टकरा गया, और उनकी भौंह का एक हिस्सा उड़ गया। “ये मेरी आंख भी हो सकती थी,” प्रियंका ने कहा, “इसलिए मैं शुक्रगुजार हूं कि सिर्फ आईब्रो गई।”























