
Abhishek Sharma का टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी
अभिषेक शर्मा ने बनाया अनोखा रिकार्ड, बने भारत के पहले आोपनर
चंडीगढ, 19 फरवरी,(विश्ववार्ता) ICC T20 World Cup 2026: अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए उनका पहला टी20 विश्व कप अब तक किसी दुःस्वप्न से कम साबित नहीं हुआ है। बुधवार को अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में अभिषेक एक बार फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। यह टूर्नामेंट में उनका लगातार तीसरा मैच है जब वे ‘शून्य’ (0) पर आउट हुए हैं। अपनी आक्रामक छवि के विपरीत, अभिषेक विश्व कप के दबाव में पूरी तरह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, जिससे भारतीय टीम को पावरप्ले में वह शुरुआत नहीं मिल पा रही है जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बने। इससे पहले वेस्टइंडीज के अंद्रे प्लेचर (2009) और बांग्लादेश के तंजीद हसन (2024) में लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज थे। हालांकि, आईसीसी इवेंट में के.श्रीकांत लगातार तीन बार डक पर आउट होने वाले पहले ओपनर थे। 1992 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीकांत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। Abhishek Sharma
क्रिकेट विशेषज्ञों का विश्लेषण है कि अभिषेक शर्मा शॉर्ट पिच गेंदों और शुरुआती स्विंग के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। पिछले तीन मैचों में उनके आउट होने के तरीके को देखें, तो उन्होंने खराब शॉट चयन के कारण अपने विकेट गंवाए हैं। आईपीएल में शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले अभिषेक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ को पढ़ने में विफल रहे हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























