
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक पर किया गया हमला
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने लगाया आरोप
चंडीगढ, 18 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमला किया गया। दीपके ने कहा कि सरकार प्रदर्शन को खत्म कराना चाहती है। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20 दिन से जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक भोजन न लेने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन लगातार घट रहा है। Abhijeet dipke alleges sonam wangchuk who is on a hunger strike
दीपके ने ट्वीट में कहा- जंतर-मंतर पर गुंडों ने सोनम सर पर हमला करने की कोशिश की। उन पर कोई वस्तु फेंकी गई, लेकिन सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं आई। कुछ दिन पहले, पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर मैंने चेतावनी दी थी कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा। अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी, क्योंकि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खत्म करने की स्पष्ट योजना है।






















