
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को लगा बड़ा झटका
एसोसिएशन सचिव और AAP पार्टी के विधायक ने अपने पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, एसोसिएशन के सचिव और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह फैसला हाल ही में हुए एसोसिएशन के चुनावों के महज कुछ दिनों बाद सामने आया है।
कुलवंत सिंह को PCA सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया था, लेकिन अब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वे अपने व्यस्त राजनीतिक जीवन के चलते एसोसिएशन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, जिससे यह कदम उठाना पड़ा।






















