बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात
राष्ट्रपति भवन में हुआ खास आयोजन
ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ओलंपिक चैंपियन्स के लिए इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। वहीं इसी दौरान आमिर खान ने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की जिसकी तस्वीर अब सामने आई है।
राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से आमिर खान के साथ एक तस्वीर साझा की गई है। कैप्शन में लिखा है, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”
इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों ने आमिर के इस कदम की सराहना की और फिल्म को लेकर उत्साह भी जाहिर किया। बताते चलें, सितारे जमीन पर आमिर की 2007 की क्लासिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है।























