Entertainment News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir khan को कॉमेडी फेस्टिवल में किया सम्मानित
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को चीन के प्रतिष्ठित मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान और वैश्विक प्रभाव के लिए उन्हें इस ग्लोबल ऑनर से नवाजा गया। दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे आमिर खान को उनकी बेहतरीन स्क्रिप्ट चॉइस और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
इस खास मौके पर चीन और एशिया के कई प्रमुख कॉमेडी कलाकार मौजूद रहे, जिनमें हे वेनजुन, शेन टेंग, झाओ बेनशान, झांग चेन, झोउ डेयॉन्ग और स्टेनली तांग जैसे नाम शामिल हैं। आमिर खान की मौजूदगी से फेस्टिवल का माहौल और भी खास बन गया, खासकर चीन में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए।
फेस्टिवल के समापन समारोह में आमिर खान ने चीनी कलाकारों शेन टेंग और मा ली के साथ एक विशेष पैनल चर्चा में हिस्सा लिया, जिसका विषय था – “Laughter is the Best Medicine” (हंसी ही सबसे बड़ी दवा है)। इस चर्चा में कॉमेडी के सामाजिक प्रभाव, सांस्कृतिक सीमाओं और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विमर्श हुआ।























