‘मुझे मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, खतरे में मेरा परिवार…’ फायरिंग मामले पर बोले सलमान खान
चंडीगढ, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) सलमान खान के मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई गोलीबारी में मुंबई पुलिस को एक्टर ने अपना बयान दिया। सलमान खान ने मुंबई पुलिस से कहा कि मेरा मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे, मेरे परिवार को मारने के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल द्वारा दर्ज किया गया उनका बयान उस आरोपपत्र का हिस्सा है जो पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में दायर किया था। 1,735 पन्नों की चार्जशीट में सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों से उन्हें और उनके परिवार को वर्षों से मिल रही धमकियों का विवरण साझा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1,735 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. यह स्टेटमेंट इंडिया टुडे के हाथ लगा. सलमान खान ने अपने बयान में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोली चलने की आवाज सुनी थी. वो कहते हैं कि घर पर पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी।
गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की 4 मेंबर की टीम ने 4 जून को सलमान खान और उनके भाई अरबाज का स्टेटमेंट लिया था. इस दौरान सलमान खान से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी. वहीं, उनके भाई से करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई थी. इस दौरान सलमान खान ने कहा कि, उनके परिवार को खतरा है।
इस वक्त सलमान खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं. अगले साल यानी 2025 में उनकी Sikandar आने वाली है. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिलहाल वो ब्रेक पर हैं. दूसरे शेड्यूल के लिए सेट तैयार किए जा रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. वहीं जिस दूसरे प्रोजेक्ट के साथ सलमान खान का नाम जुड़ रहा है, वो है- एटली की फिल्म. इसपर कई अपडेट सामने आ चुके हैं।
























