Agnipath Scheme को लेकर केंद्र सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान ! …
25% अग्निवीर बेहतर परफॉर्मेंस रहने पर होंगे रेगुलर
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) Agniveer Service Extension: ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में सिलेक्ट होने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों का कार्यकाल 4 से 6 साल किए जाने की जानकारी दी है. यानि अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल और बढ़ा दिया गया है और अब उनकी 6 साल की नौकरी होगी. अभी देश में करीब 3.18 लाख अग्निवीर हैं.
अग्निवीर का पहला बैच 21 नवंबर को अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है, जो नेवी से है. वहीं दूसरा बैच एयरफोर्स से 21 दिसंबर को और तीसरा आर्मी से 31 दिसंबर को निकलने वाला है. एक्सटेंशन मिलने के बाद 25% सेलेक्टेड अग्निवीर तो बेहतर परफॉर्मेंस और चयन प्रक्रिया के आधार पर रेगुलर हो जायेंगे और सेना में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे और जिन 75% फीसदी अग्निवीरों को बाहर आना है, वे भी अब एक्सटेंशन से 4 के बदले 6 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए CDS सुब्रमणि ने कहा, ”अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी. अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है. इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है. योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा.”
CDS ने आगे कहा, ”पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे. लेकिन अब इस योजना के तहत इन 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल का अवसर दिया जाएगा. इन दो वर्षों के पूरा होने पर, जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में रेगुलर तौर से शामिल किया जाएगा.”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















