Chandigarh Administration के वित्त विभाग में बड़े स्तर पर किया गया प्रशासनिक फेरबदल
चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): Chandigarh Administration के वित्त विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वित्त सचिव दिप्रवा लाकरा, आईएएस द्वारा सेक्शन ऑफिसर (एसएएस) कैडर के 10 अधिकारियों के तबादले एवं तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।
जारी आदेश संख्या F&PO (1)-2026/167686 के अनुसार, सेक्शन ऑफिसर के पद पर नई नियुक्तियों के बाद यह तबादले किए गए हैं।
आदेश के मुताबिक श्रीमती सोनिया को पुलिस विभाग से निदेशालय वित्त एवं लेखा में, श्री अनिल यादव को शिक्षा विभाग से पुलिस विभाग में, श्रीमती नूपुर गुलाटी को रेंट्स ऑर्गेनाइजेशन से ग्रिड-31 (GRIID-31) में तबादला किया गया है। श्रीमती नूपुर गुलाटी को खादी बोर्ड एवं इंडस्ट्रीज विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसी प्रकार श्रीमती कनिका को एस्टेट ऑफिस से निदेशालय वित्त एवं लेखा में तथा श्रीमती समृति को जीएमसीएच-32 से रेंट्स ऑर्गेनाइजेशन में तैनात किया गया है। श्रीमती समृति को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
नई नियुक्ति वाले पांच अधिकारियों में श्रीमती प्रीति देवी को शिक्षा विभाग, श्रीमती मीनू शर्मा को एस्टेट ऑफिस विशाल वाट्स को निदेशालय वित्त एवं लेखा, श्रीमती निशा को रेंट्स ऑर्गेनाइजेशन तथा जसपाल सिंह को जीएमसीएच-32 में तैनाती दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























