Cyclonic ‘Arnab’ Andhra Pradesh के तट से टकराया, 135 km तक की चलीं हवाएं
– आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश
– हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर गया पहुंचाया
नई दिल्ली, चंडीगढ, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): साइक्लोन ‘अर्नब’ मंगलवार रात करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। इस दौरान 125 से 135 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान की वजह से विशाखापत्तनम, अनकापल्ले, काकीनाडा और कोनसिमा समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
तूफान के असर से रेल ट्रैफिक और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से जुड़ी करीब 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में करीब 4,000 साइक्लोन रिलीफ सेंटर बनाए गए हैं। ओडिशा में भी भारी बारिश से आम ज़िंदगी पर असर पड़ा है। राज्य के 16 ज़िलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि करीब 30,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि साइक्लोन का असर दूसरे राज्यों में भी महसूस किया जा सकता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























