National News: दिल्ली में शराब की एडवांस बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (विश्ववार्ता): दिल्ली में शराब की एडवांस बुकिंग के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) ने ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
इस ऐप के ज़रिए लोग पहले से शराब बुक कर सकेंगे। इस सुविधा से ग्राहकों को अपनी पसंद की शराब बुक करने का डिजिटल ऑप्शन मिलेगा।
हालांकि, इस सुविधा के तहत शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 48 घंटे के अंदर संबंधित स्टोर पर पहुंचकर अपनी बुक की गई शराब लेनी होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























