SRH की मालिक काव्या मारन और मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चा ज़ोरों पर!
नवंबर की इस तारिख को होगा चेन्नई में रिसेप्शन !
– तेलंगाना के मुख्यमंत्री को न्योता, नवंबर मे ग्रीस में शादी की भी चर्चा जोरो पर
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की शादी की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इसकी वजह तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के ऑफिशियल X अकाउंट पर शेयर की गई जानकारी है।
मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ मुख्यमंत्री से मिलते दिख रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी काव्या मारन और म्यूज़िशियन अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के रिसेप्शन के लिए न्योता दिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























