
ICC वनडे रैंकिंग में भारत की नवनियुक्त कप्तान Smriti Mandhana की बादशाहत कायम
चंडीगढ 13 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत की नई वनडे और टी20 कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी रैंकिंग में खुशखबरी मिली है. ये खिलाड़ी एक बार फिर वनडे की नंबर 1 रैंकिंग पर बरकरार हैं। मंधाना के 790 रेटिंग प्वाइंट हैं। हरमनप्रीत कौर 9वें नंबर पर हैं.टी20 रैंकिंग की बात करें तो एक और इंडियन खिलाड़ी नंबर 1 हैं।
गेंदबाजी में श्री चरणी टॉप पर बनी हुई हैं। वहीं बल्लेबाजी में शेफाली लर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत कौर 10वें नंबर पर हैं महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा टॉप 10 में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं और वो चौथे स्थान पर हैं. वनडे ऑलराउंडरों की लिस्ट में उन्हें छठा स्थान मिला है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















