मानसा के मशहूर एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या
हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल
Murder of Parminder Jhota
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (विश्ववार्ता): मानसा के मशहूर एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक मेडिकल स्टोर के मालिक पर फायरिंग का आरोप लगा है। इस फायरिंग में परमिंदर झोटा की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने परमिंदर सिंह झोटा पर लगातार फायरिंग की। घटना के बाद झोटा को इलाज के लिए मानसा सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां परमिंदर झोटा को मृत घोषित कर दिया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























