अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन,प्रदर्शन के लिए 3 नई जगहें तय
नई दिल्ली, चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली में प्रदर्शन और धरनों के लिए तय जगहों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन। दिल्ली में प्रदर्शन और धरनों के लिए 3 नई जगहें तय की गई हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन करने के लिए सबसे अच्छी जगहों की पहचान करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी को यह देखना था कि लोगों को अपनी मांगें उठाने और प्रदर्शन करने के लिए मौजूदा जगहों के अलावा दूसरी जगहें कैसे दी जा सकती हैं।
कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर के अलावा ये तीन जगहें प्रदर्शन के लिए तय की गई हैं। अब दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली में CBD ग्राउंड को प्रदर्शन की जगह के तौर पर तय किया गया है।
पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इन तीनों जगहों पर प्रदर्शन करने के नियम-कानूनों के बारे में भी अलग से आदेश जारी किया जाएगा। यह ऑर्डर 28 अप्रैल, 2022 को जारी पिछले स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव के तौर पर जारी किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























