मुख्यमंत्री ऑफिस से जुड़ा कथित करप्शन केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR पर रोक लगाने से किया मना
एजेंसी को सख्त एक्शन न लेने का दिया निर्देश
दिल्ली, चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस से जुड़े कथित करप्शन केस में पंजाब सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI की जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया है, लेकिन एजेंसी को इस FIR के आधार पर कोई सख्त या दबाव वाली कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने CBI को नोटिस भी जारी किया है। यह जांच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही है। आरोपियों में मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुमन भी शामिल हैं, जिन पर मुख्यमंत्री ऑफिस के अंदर ट्रांसफर और पोस्टिंग से लेकर पॉलिसी फैसलों तक में दखल देकर करप्शन में शामिल होने का आरोप है। कुछ दिन पहले CBI ने इसी केस के सिलसिले में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस पर भी छापा मारा था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























