Delhi Sikh Gurdwara Parbandhak Committee ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा
चंडीगढ 12 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है किदिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन और कथित तौर पर धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
कमेटी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 11 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस के नाम शिकायत दी गई थी. यह शिकायत संसद मार्ग थाने में दी गई थी. कमेटी ने अपनी शिकायत में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने और उसके बाद भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया था. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























