वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को छह विकेट से दी करारी शिकस्त
वेस्टइंडीज ने T20I में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
शाई होप का शतक
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता)रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर पटेल से लेकर कुलदीप यादव और नमन धीर, सभी स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. जब गेंदबाजी आई तो कोच गंभीर और कप्तान अय्यर ने कई रणनीति भी बनाईं, लेकिन रांची की ओस और शाई होप के जुझारूपन ने उनके सारे दांव पेंच पर पानी फेर दिया. ind vs wi 2nd t20 west indies historic run chase
मैदान में इधर देखो, उधर देखो चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी. शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड का ऐसा तूफान आया कि मयंक यादव की पेस, अर्शदीप की स्विंग और कुलदीप यादव की स्पिन, सब धरे के धरे रह गए. जब-जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे तब-तब कैमरा गंभीर और अय्यर की तरफ घूमा. हर बार बाउंड्री लगने पर अय्यर और गंभीर का चेहरा उतरा हुआ नजर आया.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























