आज Union Home Minister Amit Shah दो राज्यों के दौरे पर रहेंगे
सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त
चंडीगढ 04 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्तूबर को तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे करीमनगर स्थित प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे।
गृह मंत्री आज ही शिलॉन्ग (मेघालय) के दो दिवसीय दौरे पर भी रहेंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है और 15 सुरक्षा कंपनियों को तैनात किया गया है। इस यात्रा के दौरान अमित शाह पोलो ग्राउंड्स में आयोजित पुलिस कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा हाल ही में यूडीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आठ विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























