Punjab News: Akali Dal-BJP के बीच फिर गठबंधन चर्चा को लेकर चर्चा हुई तेज
चंडीगढ 03 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच करीब छह साल बाद गठबंधन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही नए सिरे से बातचीत होने की संभावना है। Akalid dal bjp alliance resurfaces
रिपोर्ट के मुताबिक, BJP इस बार पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाह सकती है। 1996 से 2020 तक गठबंधन के दौरान हुए चुनावों में BJP ने ज्यादा से ज्यादा 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि अब पार्टी अपनी सीटों की संख्या बढ़ाकर 50 करने पर विचार कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को भी दोनों पार्टियां गठबंधन पर चर्चा के लिए आधार बना रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, BJP को 23 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी, जबकि अकाली दल 9 सीटों पर आगे था। अकाली दल का तर्क है कि अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद उसे BJP से करीब 5 परसेंट ज्यादा वोट मिले थे। Punjab News: Akali Dal-BJP
BJP और अकाली दल के अंदरूनी असेसमेंट के मुताबिक, अलग-अलग चुनाव लड़ने से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को फायदा हो सकता है। इसी वजह से दोनों पार्टियां फिर से साथ आने के ऑप्शन पर विचार कर रही हैं। सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों की अपनी-अपनी मांगें हैं। BJP चाहती है कि अकाली दल सेमी-अर्बन सीटों पर दावा न करे, जबकि अकाली दल इस बात के पक्ष में नहीं है कि BJP ज़्यादा सीटें मांगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान होने वाली बातचीत में सीट शेयरिंग समेत अलायंस की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियां समय पर फैसला लेने की कोशिश कर रही हैं, ताकि चुनाव से पहले पार्टी वर्कर्स के बीच तालमेल बन सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























