International: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100% टैरिफ बिल को दी मंज़ूरी
चंडीगढ, 19 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 100% टैरिफ बिल पर साइन कर दिए हैं और यह बिल अब कानून बन गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले, US हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज़्यादा तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। इस बिल के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। जबकि सीनेट ने अगस्त में इसे 86-11 वोटों से पास किया था। US President Donald Trump
बिल का ऑफिशियल नाम ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ़ 2026’ है। इसमें प्रेसिडेंट को उन देशों से आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रोविज़न है जो रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार हैं।
भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है, इसलिए यह इस प्रस्तावित कानून के संभावित दायरे में है। हालांकि भारत पर 100% टैरिफ फिलहाल लागू नहीं हुआ है। अब जब यह बिल कानून बन गया है, तो ट्रंप के पास टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार है। रूस के एनर्जी सेक्टर पर आर्थिक दबाव बढ़ाने और रूसी तेल और गैस की खरीद कम करने की अमेरिकी कोशिश के तौर पर US 100% तक टैरिफ लगाने का फैसला कर सकता है। US President Donald Trump
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























