Asian Games 2026: एशियन गेम्स से 10 दिन पहले जापान में बाढ़
दिल्ली, 10 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) एशियन गेम्स शुरू होने से 10 दिन पहले जापान के शहर नागोया में भारी बाढ़ आ गई। हालात बिगड़ने के बाद, एशियन गेम्स में हिस्सा लेने आए करीब 400 एथलीट और स्पोर्ट्स स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया। बाढ़ की वजह से नागोया में कई सड़कें और घर पानी में डूब गए। बस और मेट्रो सर्विस भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली।
नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और टूर्नामेंट तय समय पर ही होगा। नागोया में एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नागोया और आइची में होने हैं। Floods in Japan 10 days before the Asian Games
जापानी मीडिया ने नागोया में पानी से भरी सड़कों और मेट्रो स्टेशनों की तस्वीरें जारी की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ एशियन गेम्स वेन्यू की छतों से पानी टपकने की भी घटनाएं हुईं। हालांकि, मेयर हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स के लिए बनाए गए दर्जनों वेन्यू को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। एडमिनिस्ट्रेशन लगातार हालात पर नज़र रख रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























