
Chief Minister Bhagwant Mann ने अपनी बहन से बंधवाई राखी
खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर
‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर सभी पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई-CM मान
चंडीगढ, 28 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) : आज राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के बीच बिना शर्त प्यार और पवित्र रिश्ते के प्रतीक ‘राखी’ के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी बहन के साथ ‘राखी’ का त्योहार मनाया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। Chief Minister Bhagwant Mann ties Rakhi to his sister, shares beautiful pictures
CM मान ने ट्वीट किया, “भाई-बहन के बीच बिना शर्त प्यार और पवित्र रिश्ते के प्रतीक ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर सभी पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैंने अपनी बहन से अपनी कलाई पर रक्षा बंधन बंधवाया और आशीर्वाद लिया।
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दुनिया की सभी बहनें हमेशा खुश, स्वस्थ और समृद्ध रहें। पंजाब की सभी माताओं, बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य और ‘आपकी सरकार’ की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























