International:: ईरान ने सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का जारी किया पहला वीडियो
नई दिल्ली,चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) US-इज़राइल के साथ युद्ध के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ईरानी न्यूज़ एजेंसी मेहर ने जारी किया है। इसमें मोजतबा लोगों के बीच ज़मीन पर बैठकर उनसे बात करते दिख रहे हैं।
पिछले कई दिनों से यह सवाल सुर्खियों में था कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहां हैं? इस बीच, इज़रायली मीडिया की एक रिपोर्ट ने इस चर्चा को और तेज़ कर दिया है। दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कहा गया है कि अगर जल्द ही उनकी मौत की खबर सुनने को मिले तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।
इस रिपोर्ट के बाद, सरकार के सपोर्ट वाली मेहर न्यूज़ एजेंसी ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे मामला और उलझ गया है। पहली बार मेहर न्यूज़ एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें मोजतबा खामेनेई दिख रहे हैं। first video of iranian supreme leader after war
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























