पाकिस्तान में बलूचिस्तान की कोयला खदान में बड़ा धमाका,32 की मौत
दिल्ली, 31 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई और 10 अन्य खनिक अभी भी फंसे हुए हैं।
बलूचिस्तान के खान और खनिज विकास मंत्री शोएब नोशेरवानी ने रॉयटर को बताया कि धमाके के समय कॉम्प्लेक्स के ढहे हुए हिस्से में 36 लोग मौजूद थे। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलोच के अनुसार विस्फोट मीथेन गैस के जमाव के कारण हुआ। विस्फोट के कुछ घंटों बाद सात शव निकाले गए और बाद में 25 और शव मिले। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि मीथेन गैस विस्फोट के बाद ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है, इसलिए जीवित मिलने की संभावना बहुत कम है।
प्रांत में खानों के मुख्य निरीक्षक मुहम्मद आतिफ ने बताया कि 4,000 फीट (1,219 मीटर) की गहराई पर बचाव कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि हमें कुछ खनिकों के जीवित मिलने की उम्मीद है, लेकिन संभावना कम है।
इस इलाके में सरकार के एक वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि मीथेन गैस के एक ज़बरदस्त धमाके में एक-दूसरे के पास मौजूद दो खदानें क्षतिग्रस्त हो गईं। Pakistan over 30 workers killed Pakistan coal mine collapse
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























