देश में जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के प्लास्टिक नोट आएंगे चलन में
केंद्र सरकार ने दी मंज़ूरी ,पढ़ें बड़ा अपडेट
दिल्ली, 27 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) देश में लोगों को जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के नए पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं। रिज़र्व बैंक 100-100 करोड़ यानी कुल 200 करोड़ पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोट छापेगा। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल रहा तो बाद में और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसे मंज़ूरी दे दी है। Plastic notes of Rs 10 and Rs 20 will soon be in circulation in the country; Read big update
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में बताया कि अगर फील्ड ट्रायल सफल रहा तो रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया रेगुलर तौर पर Rs 10 और Rs 20 के पॉलीमर नोट जारी करेगा। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पंकज चौधरी ने कहा कि RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सिफारिश पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1934 के सेक्शन 25 के तहत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया था।
इस प्रपोज़ल में फील्ड ट्रायल के लिए ₹10 और ₹20 के 100 करोड़ पॉलीमर नोट जारी करने की मंज़ूरी मांगी गई थी। यह भी प्रपोज़ल दिया गया कि अगर फील्ड ट्रायल सफल होता है, तो इन दोनों डिनॉमिनेशन के पॉलीमर नोट रेगुलर सर्कुलेशन में लाए जाएं। पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने RBI के इस प्रपोज़ल को मंज़ूरी दे दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























