2021 बैच की IPS अफसर अदिति सिंह ने आज पंचकूला पुलिस उपायुक्त का संभाला कार्यभार
कोई समस्या तो सीधा आकर मिलें-IPS अफसर Aditi Singh
चंडीगढ, 14 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) 2021 बैच की आईपीएस अफसर अदिति सिंह ने मंगलवार (14 जुलाई) को पंचकूला पुलिस उपायुक्त (DCP) का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया. 10 जुलाई को हरियाणा सरकार ने आदेश जारी करते हुए अदिति सिंह का तबादला बतौर डीसीपी पंचकूला किया था. पूर्व DCP सृष्टि गुप्ता की जगह अदिति सिंह को पंचकूला का नया डीसीपी बनाया गया है. सृष्टि गुप्ता ने एक दिन पहले ही डीसीपी पद छोड़ते हुए पंचकूला पुलिस से विदाई ली थी और इस दौरान पंचकूला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भावुक नजर आये थे. सृष्टि गुप्ता को विदा करते हुए उन पर फूल बरसाए गए और उनके कार्यकाल को याद किया गया. Panchkula new dcp Aditi singh takes charge today replaced srishti gupta
प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और मदद का भरोसा
डीसीपी अदिति सिंह ने कहा कि पंचकूला में अपराधों पर प्रभावी अंकुश, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना और जनहितैषी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और सहायता मिल सके
DCP अदिति सिंह ने यह भी कहा है कि अगर पंचकूला जनवासियों को पुलिस से सम्बंधित किसी तरह की समस्या या शिकायत है तो वे सीधा आकर मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की शिकायत, समस्या अथवा सुझाव हो तो वह बिना किसी संकोच के पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सीधे उनसे संपर्क कर सकता है. हर नागरिक की शिकायत पर तुरंत संज्ञान होगा और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























