मनीष पाल पर टूटा दुखो का पहाड, मां का हुआ निधन
– श्रद्धांजलि में सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 9 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) टेलीविज़न होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने 8 जुलाई, 2026 को 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी मनीष पॉल की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के ज़रिए दी। अपनी मां के निधन से इमोशनल मनीष ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई यादगार तस्वीरें शेयर कीं और दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। Manish Paul’s grief over mother’s death
मनीष पॉल की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि एक्टर की मां का दिल्ली में निधन हो गया है। टीम ने कहा कि हम आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। यह खबर आने के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग मनीष और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं।
मनीष ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला इमोशनल नोट शेयर किया। मनीष ने कैप्शन में लिखा, ‘आज दुनिया शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी माँ को अलविदा कहा, जो मेरा पहला घर थीं, मेरी सबसे बड़ी दिलासा देने वाली और अब तक की मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत औरत थीं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘शब्द बयां नहीं कर सकते कि आप मेरे लिए कितनी ज़रूरी थीं या आपके जाने से जो खालीपन आया है। लेकिन मैं आपके प्यार, आपकी हिम्मत, आपकी अच्छाई और आपने मुझे जो हर सीख दी, उसके साथ आगे बढ़ूंगा। यह सब ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेगा। उम्मीद है अब आपको शांति मिल गई होगी। मुझे उस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया जैसा सिर्फ़ एक माँ ही कर सकती है। बाद में मिलते हैं, माँ। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगा।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























