Intarnational: कराची शहर पहुंचने से पहले पडोसी देश का विमान हुआ लापता, मचा हडकंप
अरब सागर में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया शुरू
दिल्ली, 8 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) मंगलवार रात कराची पहुंचने से पहले एक पाकिस्तानी कार्गो प्लेन लापता हो गया। प्लेन शारजाह से कराची जा रहा था और उसमें पांच क्रू मेंबर सवार थे। पाकिस्तानी एविएशन अधिकारियों का कहना है कि पांच क्रू मेंबर वाला एक कार्गो प्लेन कराची के तट से अचानक गायब हो गया है, और उसकी तलाश जारी है। Intarnational
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के मुताबिक, रात 9:18 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को नेविगेशन सिस्टम में खराबी की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने प्लेन को गाइड करने की कोशिश की, लेकिन करीब तीन मिनट बाद संपर्क टूट गया। प्लेन को आखिरी बार कराची से 155 नॉटिकल मील (287 km) पश्चिम में ट्रैक किया गया था।
प्लेन के लापता होने के बाद, अरब सागर में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। पाकिस्तान नेवी, एयर फोर्स और दूसरी एजेंसियां सर्च में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने अभी तक हादसे या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। PAA ने कहा कि प्लेन के लापता होने का कारण अभी पता नहीं चला है। प्लेन की हालत और उसमें सवार पांच क्रू मेंबर्स के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। Pakistani cargo plane goes missing near Karachi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















