‘एथेनॉल को लेकर Arvind kejriwal ने केंद्र सरकार को घेरा
केजरीवाल का केंद्र से सवाल- E20 फ्यूल से गाड़ी खराब होगी तो हर्जाना कौन देगा
चंडीगढ, 7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल मिश्रित फ्यूल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ई20 ईंधन पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “जनता की ओर से भारी विरोध हो रहा है, फिर भी केंद्र सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है। मुझे इस ज़िद की वजह तो नहीं पता, लेकिन सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि E20 ईंधन को लेकर लोगों में भारी विरोध है। हालांकि, केंद्र सरकार पता नहीं क्यों अपने रुख पर अड़ी हुई है। AAP नेता ने आगे कहा कि सरकार इस मुद्दे पर लगातार एक के बाद एक झूठे दावे कर रही है। एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर एक मंत्री कुछ कहता है, तो दूसरा मंत्री कुछ और कह रहा है। Arvind kejriwal says central government remains adamant abuot e20 fuel
केजरीवाल के अनुसार, केंद्र सरकार लोगों को ई20 ईंधन स्वीकार करने और उपयोग करने के लिए राजी करने के लिए नई रणनीतियां अपना रही है। सरकार भ्रामक दावे कर रही है। 3 जुलाई को केंद्र सरकार ने छह वाहन निर्माताओं के प्रतिनिधियों को बुलाया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























