भारत के लिए क्यों इतना खास है यह द्वीप देश ?
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता)Prime Minister Narendra Modi आज से 29 जून 2026 को सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होगी।
उनका यह दौरा तीन दिन का है। वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के विशेष आमंत्रण पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। pm modi state visit to seychelles in 27 to 29 june 2026
इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भी होगी। पीएम मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात और संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 11 साल बाद दोबारा सेशेल्स जा रहे हैं।