
BIG NEWS: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
10 साल में छठे PM ने छोड़ी कुर्सी
लंदन, दिल्ली, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता): ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। अगले प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं।
आपको बता दें कि स्टारमर पिछले 10 सालों में छठे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ दिया है। स्टारमर से पहले पांच और प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे चुके हैं।
कंजर्वेटिव पार्टी बनाम लेबर पार्टी की राजनीति वाले इस देश में, लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम का नाम अगले प्रधानमंत्री के तौर पर सामने आ रहा है। हालांकि, इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, राजनीतिक गलियारों में इस बात पर भी चर्चा तेज हो गई है कि दूसरे उम्मीदवार कौन होंगे।
स्टारमर का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब लेबर पार्टी के अंदर उनके नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असंतोष है। हाल के महीनों में कई MPs और मंत्रियों ने उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं। लोकल इलेक्शन में पार्टी के खराब परफॉर्मेंस और गिरती पॉपुलैरिटी ने भी उन पर प्रेशर बढ़ा दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















