Punjab में राजनीतिक गतिविधियां तेज! BJP नेता Nitin Nabin आएंगे 3 दिन के Punjab दौरे पर
करेगे अहम बैठक
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता 20 जून को तीन दिन के दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे। नितिन नवीन 20 जून को अमृतसर आएंगे और श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दूसरे प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। Punjab Nitin Nabin punjab visit 20 june
बताया जा रहा है कि 21 जून को योग दिवस पर वह अटारी बॉर्डर पर BSF जवानों के साथ योग करेंगे और उसके बाद जालंधर होते हुए लुधियाना पहुंचेंगे। वह 21 और 22 जून को लुधियाना में रहेंगे और यहां पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर एक ऑर्गेनाइज़ेशनल मीटिंग करेंगे।
पंजाब BJP ने नितिन नवीन के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को लुधियाना BJP के सीनियर नेताओं की एक मीटिंग हुई और इस मीटिंग में नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं को ज़िम्मेदारियां सौंपी गईं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























