इस तारिख को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे Sardar Kewal Singh Dhillon
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों 3 जून को प्रातः 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे, भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन को जानकारी दी।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं विधायक, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























