
आईपीएल मे राजस्थान ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में किया प्रवेश
वैभव शतक से चूके, शुभमन गिल का शतक
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।
शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने शुभमन गिल (104 रन) और साई सुदर्शन (58 रन) की शतकीय साझेदारी की मदद से 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया
क्वालिफायर जैसे अहम मुकाबले में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और क्रीज पर डटे हैं। gujarat titans vs rajasthan royals ipl 2026 qualifier-2
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























