IPL 2026: क्वालिफायर-2 आज, Gujarat and Rajasthan में होगी टक्कर
GT vs RR: फाइनल के लिए आखिरी जंग आज
चंडीगढ़, 29 मई (विश्व वार्ता): IPL 2026 के क्वालिफायर 2 में आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
सभी की निगाहें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ अपनी 97 रन की पारी में 12 छक्के लगाए। दूसरी ओर, गुजरात का इस सीजन का सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक उन्हें रोकने की कोशिश करेगा। इसमें कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे बॉलर शामिल हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI: राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रयान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा। Gujarat and Rajasthan
गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तिवतिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























