IPL 2026: Royal Challengers Bangalore लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची
क्वालिफायर 1 में गुजरात को हराया
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) IPL 2026 सीजन का पहला क्वालिफायर मैच में देर रात हुए Royal Challengers Bangalore और गुजरात टाइटन्स के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बैंगलोर ने गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार दूसरे सीजन में IPL फाइनल में पहुंच गई है। आज यहां खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 93 रन की पारी खेली। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गुजरात 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई।
गुजरात अब एलिमिनेटर मैच के विनर के खिलाफ क्वालिफायर 2 खेलेगा। एलिमिनेटर बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























