Haryana Healthcare : हरियाणा की महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए राहत भरी खबर
छोटे शहरों के सरकारी अस्पताल बनेंगे हाईटेक
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अहम हेल्थ मिशन का किया ऐलान
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) Haryana Healthcare हरियाणा की महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। प्रसव और नवजात के इलाज के लिए अब बड़े शहरों के महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक अहम हेल्थ मिशन का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग जल्द ही मेदांता फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। इस पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए अटेली, फर्रुखनगर और मीरपुर के सरकारी अस्पतालों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि गांव की मां और नवजात को भी वही सुविधा मिले, जो बड़े निजी अस्पतालों में मिलती है। Haryana Healthcare
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























