National News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज
पढ़ें क्या है मामला
पश्चिम बंगाल, 27 मई (विश्व वार्ता): तृणमूल कांग्रेस चीफ और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सिलीगुड़ी पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक लोकल वकील की शिकायत के बाद की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि बनर्जी के बयानों से देश और विदेश में रहने वाले लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। National News:
आपको बता दें कि ममता बनर्जी पर 2025 में कोलकाता में एक ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म और हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह विवाद एक बयान से खड़ा हुआ है जिसमें कथित तौर पर “गंदा धर्म” शब्द का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, ममता बनर्जी ने अभी तक इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है। latest National News:,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























