
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को Padma Shri Award 2026 से किया गया सम्मानित
नई दिल्ली, 25 मई (विश्व वार्ता): सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। इस साल की लिस्ट के मुताबिक, कुल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनकी शानदार लीडरशिप और उपलब्धियों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। साल 2025 उनके करियर के लिए बहुत खास था, जब उन्होंने भारतीय महिला टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया। harmanpreet kaur
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















