Intarnational News:, अडानी ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani के लिए अमेरिका से आई राहत की खबर सामने
पढे क्या है पूरी खबर
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 19 मई, (विश्ववार्ता) अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए अमेरिका से राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को US डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने बड़ी कानूनी राहत दी है। US डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने उनके खिलाफ सभी क्रिमिनल केस हमेशा के लिए वापस ले लिए हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट के इस फैसले के बाद न्यूयॉर्क में चल रहा बहुत विवादित फ्रॉड केस बंद हो गया है। Intarnational News:,
US प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट फाइलिंग में कहा कि वे अब इन आरोपों को आगे नहीं बढ़ा सकते। US प्रॉसिक्यूटर ने पूर्वी न्यूयॉर्क कोर्ट में कहा कि केस का रिव्यू करने के बाद, उन्होंने इन क्रिमिनल आरोपों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। कोर्ट ने बाद में आरोपों को “हमेशा के लिए खारिज” करने का आदेश दिया, जिसका मतलब है कि केस को अब दोबारा नहीं खोला जा सकता।
आपको बता दें कि यह मामला 2024 का है जब US स्टॉक मार्केट रेगुलेटर, US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर गंभीर आरोप लगाए थे। SEC ने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप ने कथित तौर पर भारत में एक बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए एक हाई-वैल्यू सरकारी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को $265 मिलियन की रिश्वत देने का वादा किया था। Relief news from America for Gautam Adani
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























