
PM की अपील पर Haryana Chief Minister Naib Saini का बड़ा कदम
काफिले में कम होंगी गाड़ियां,बिना वाहन करेंगे काम
चंडीगढ़, 14 मई, (विश्ववार्ता) Haryana Fuel Saving Campaign: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। Haryana Chief Minister Naib Saini ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों का सही इस्तेमाल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने काफिले में वाहनों को कम करने का फैसला लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले आदेश तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा के लिहाज से जरूरी वाहन ही शामिल किए जाएंगे। Naya Haryana
बिना वाहन करेंगे काम
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी घोषणा की कि वह सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















