
विश्ववार्ता की खबर पर लगी मुहर! कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora को लेकर ED Delhi रवाना
चंडीगढ़, 9 मई, (विश्ववार्ता) ईडी की टीम पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। आपको बता दें कि ईडी की टीम ने आज संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड मारी। जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह रेड (छापेमारी) के समय वह चंडीगढ़ में अपने सरकारी घर पर मौजूद थे। फिलहाल ईडी की टीम उन्हें लेकर रवाना हो गई है।
Punjab ed leaves for delhi with Sanjeev Arora
आपको बता दें कि मंत्री अरोड़ा पर यह रेड उनके चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित सरकारी घर पर हुई। श्वष्ठ की टीम की कई गाडिय़ां एक साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में पहुंचीं और पूरे घर को घेर लिया। किसी को भी घर में आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। एक साल में यह तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार है जब ईडी ने संजीव अरोड़ा पर रेड मारी है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















