Prime minister Narendra Modi आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से बातचीत करेंगे
चंडीगढ़, 6 मई, (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
वियतनाम के राष्ट्रपति कल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनका स्वागत किया। उनके साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ आया है। इस वर्ष अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद राष्ट्रपति तो लाम की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा है। prime minister narendra modi will hold talks with vietnams president to lam
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























